MATHURA-जिंदगी की जंग हार गया लुक्का 15 वर्षों तक बृज के लोगों को खूब हंसाया था

हरेकृष्ण गोयल,

लुक्का चला सुसराल कॉमेडी फिल्म बना कर हर बृज वासी के दिलो दिमाग पर 15 वर्षों से राज करने वाला लुक्का आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।

2005 में अपनी पहली बृज भाषा की कॉमेडी फ़िल्म लुक्का चला सुसराल के सुपरहिट होने के बाद उसने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा, और एक के बाद एक करीब 80 कॉमेडी फिल्मों में उसने काम किया। श्याम नगर,शीतलपुर जिला एटा के निवासी शिवभान सिंह उर्फ न्यूटन लुक्का की पत्नी कानपुर की मूल निवासी सुगन्धा ने भी उनके साथ 50 से अधिक कॉमेडी फिल्मों में लुक्की के नाम से अभिनय किया।वहीं बड़े पर्दे की एक फ़िल्म लल्लूराम भी पिछले साल रिलीज हुई,वहीं बड़े पर्दे की एक फ़िल्म उनकी अधूरी रह गयी।

लुक्का काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे,और शनिवार को नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।उनकी पत्नी सुगन्धा ने उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि आज वह और उनका बेटा अथर्व अनाथ हो गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*