हरेकृष्ण गोयल,
बेटी व दो बेटा गम्भीर
मांट।एक्सप्रेस वे पर टेट्रा राइडिंग जानलेबा साबित हो गयी।तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई,जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गयी,जब कि मृतक की एक पुत्री व दो पुत्र घायल हो गए।

गांव बोंडर, बोंडा थाना कोंदर जिला फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र जवाहरलाल दिल्ली में किसी आरा मशीन पर काम करता था,कुछ दिन पूर्व वह किसी शादी समारोह में शामिल होने गांव गया था।
शनिवार को वह बाइक से फतेहपुर से बाइक से दिल्ली आ रहा था,उसके साथ 17 वर्षीया पुत्री शिवानी विश्वकर्मा,8 वर्षीय पुत्र जस्सी व 5 वर्षीय पुत्र मुकुल भी थे।शनिवार सुबह नोहझील थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 77 के समीप अचानक बाइक आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई।जिससे राजकुमार की मौके पर मौत हो गयी जबकि तीनों बच्चे घायल हो गए।

टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को मथुरा के निजी अस्पताल में भेजा गया है।शिवानी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
इतनी लंबी दूरी में बाइक पर चार सवार !
फतेहपुर से दिल्ली की दूरी करीब 572 किलोमीटर है,पर आश्चर्य की बात कि राजकुमार तीन बच्चों को लेकर इतना लम्बा सफर बाइक से कर रहा था और न ही रास्ते मे किसी पुलिस कर्मी ने उसे नहीं टोका।






