– सचदेवा के कंप्यूटर साइन्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों के विदाई समारोह में मचाया धमाल

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
—————————
फरह | सचदेवा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइन्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी | कार्यक्रम स्थल को रंगीन बैलून और रंग बिरंगी लाइट से आकर्षक बनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमन डॉ सुधीर सचदेवा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया | तृतीय वर्ष के छात्र अर्पित गुप्ता, प्रशांत धोर, सौरभ शाक्य व रचित शर्मा और जूही आदि ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया |

गीत, भजन और नृत्य की त्रिवेणी में स्टूडेंट्स डुबकी लगाते रहे ‘| कार्यक्रम में मिस फ़ेयरवेल व मिस्टर फ़ेयरवेल कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशाखा यादव को मिस और रोबिन को मिस्टर फ़ेयरवेल चुना गया | विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व पाटूका देकर सम्मानित किया गया’ | इस मौके पर चेयरमन सुधीर सचदेवा ने कहा कि सफलता के लिए जीवन में सार्थक और निरंतर प्रयास जरूरी है | सहायक निदेशक डॉ एके सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स को कठोर परिश्रम से परहेज नहीं करना चाहिए | जीवन में तभी सफलता हासिल की जा सकती है | विभागाध्यक्ष डॉ पंकज ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करे और उसको प्राप्त करने का जुनून पालें तो सुनहरा भविष्य बनना तय है | इस अवसर पर डॉ भोले सिंह ने भी स्टूडेंट्स को प्रेरणास्पद भाषणों से लबालब किया | कार्यक्रम का संचालन राहुल, अनुष्का, निशिता शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से से किया | कार्यक्रम में दीपक कुमार, कुलदीपक, रितु शर्मा, अमित, नितिन रावत, मोहित गहरवार, देवेंद्र सिंह, हिना शर्मा, शिल्पा सिंह आदि मौजूद रहे |






