MAANT-एक्सप्रेस वे पर हादसा टायर फटने से बस में लगी आग,VIDIO

हरेकृष्ण गोयल,

मांट। एक्सप्रेस वे पर निजी बस का टायर फटने पर उसमें आग लगने से अफरातफरी मच गई,गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

करीब 70 सवारियों को लेकर निजी बस सिद्धार्थ नगर से दिल्ली जा रही थी,इस में सवार ज्यादातर सवारियां सो रही थीं,शनिवार तड़के 3 बजे करीब बल्देव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 130 के समीप  तेज गति से दौड़ रही बस का अचानक

एक टायर फट गया,टायर फटने से हुए घर्षण से बस ने आग पकड़ ली,बस में आग लगते ही सवारियों में अफरा तफरी मच गई।सवारियों में चीख पुकार मच गई,बस चालक ने बस को सड़क किनारे रोक लिया,और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सवारियां खिड़की दरवाजे तोड़ कर बाहर निकलने की जेद्दो जेहाद में जुट गयीं,खिड़की शीशों से निकलने की जल्दी में कई सवारियां मामूली रूप से चुटैल हो गईं।

मौके पर पीआरवी 1939,टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह व जेपी ग्रुप का राहत बचाव दल व कई अग्निशमन गाड़ियां पहुंच गईं,जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया।पर तब तक बस की डिग्गियों में रखा ज्यादातर सवारियों का सामान जल कर राख हो गया। बस में सवारियों को अन्य वाहनों से गन्तव्य को रवाना कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*