BALDEO-हाईटेंशन विद्युत की लाइन की चिंगारी से 6 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख..

-सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी.. ग्रामीणो मे आक्रोस…

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव-विकास खण्ड बलदेव के गांव आगई में उस समय अफरा तफरी मच गई जब आगई निवासी राजेन्द्र सिंह के खेत मे गेहूं की रखी छ बीघा फसल में बिजली के तार की चिंगारी से आग लग गई । आप पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा की फसल में आग लग गई है । किसानों एकत्रित होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । फायर बिग्रेड व सो नम्बर पुलिस को फोन करके गांव में आग लगने की सूचना दी।जब तक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तब तक पूरी 6 बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। लेट पहुँची दमकल कर्मियों पर किसान आपा खो बैठे ,और कहां की कई घंटे पहले आप लोगों को सूचना दी गई थी। परंतु आप लोग समय से नहीं पहुंचे, अगर समय से आ जाते तो हो सकता है कि हमारी कुछ फसल बज जाती।किसानों ने बताया कि हम लोग इसी गेहूं की खेती पर अपने एक साल तक खाने-पीने बेटियों की शादी और कर्जा सब इसी फसल से चुकते है । परंतु फसल में आग लग जाने से किसान करा उठा है। किसानों ने मांग की है कि फसल के समय मे बलदेव थाने में एक गाड़ी का स्थाई रूप से रुकवाया जाये।जिससे मोके पर लोगो को लाभ मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*