JAIPUR-फलौदी के सट्टा बाजार का सटीक आंकड़ा, एनडीए को 350 सीट

– कांग्रेस को मिल सकती है 80 सीट
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

जयपुर। सबसे सटीक माने जाने वाले राजस्थान के जोधुपर जिले के मशहूर फलौदी कस्बे का सट्टा विश्व प्रसिद्ध है | यह बाजार भाजपा के लिए खुश खबरी लेकर आया है। फलौदी सट्टा बाजार बुधवार को खुला तो भाजपा के खाते में 265 से 275 सीट दे गया। यहां का सट्टा बाजार भाजपा गठबंधित एनडीए को 350 सीटों तक पर जीत दे रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में यहां के सटोरियों ने भाजपा को 265 से 275 सीटे मिलने का अनुमान लगाया है।
इस बाजार ने NDA को 340 से 350 सीटे मिलने की उम्मीद जताई है। सट्टा बाजार का दावा है कि संसद के निचले सदन, यानी लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को मात्र 75 से 80 सीटों पर सन्तुष्ट होना पड़ेगा।
कांग्रेस के महागठबंधन, यूपीए को 120 सीटें मिलने का अनुमान है। फलौदी सट्टा बाजार के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा ।
हालांकि, एक दिन पहले ही कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद फलौदी सट्टा बाजार ने कांग्रेस के खाते में जाने वाली सीटों में बढ़ोतरी की है। पहले के मुकाबले कांग्रेस को करीब 10 सीट ज्यादा मिल रही है।
हालांकि, कांग्रेस के लिए खुश खबरी है कि उसको पिछले चुनाव की 44 के बजाए इस बार 80 सीटों पर जीत का अनुमान है। तरह से यूपीए को ​2014 में मिली कुल 60 सीटों के बजाए करीब 120 सीट, यानी डबल पर जीत का दावा भी इसी बाजार ने किया है। मतलब साफ है कि तृणमूल की ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अलावा दूसरे दलों को भी सीटों का नुकसान होगा। बीजेपी को 2014 में 282 सीट और एनडीए को 336 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*