MANT-दौड़ती बाइक में लगी आग,बाल बाल बचा सवार

हरेकृष्ण गोयल


मांट। सुरीर थाना क्षेत्र के टेंटीगांव रोड पर सोमवार को सड़क पर दौड़ती बाइक में अचानक आग लग गयी,गनीमत रही कि बाइक सवार बाल बाल बच गया। राजस्थान के डींग के गांव बहज निवासी संजय दोपहर के वक्त नोहझील की ओर से आ रहा था,बाइक पर पीछे एक बैग लटका हुआ था,बैग कब बाइक के साइलेंसर से छू गया,उसे पता ही नहीं चला, वह बाइक को दौड़ाता रहा,और बैग ने आग पकड़ ली,जैसे ही उसने टेंटीगांव में प्रवेश किया,लोगों ने बाइक के पिछले हिस्से में आग लगते देख शोर मचाया कई लोग बाइक को रुकवाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को शोर मचाते देख संजय ने बाइक रोकी और बाइक को छोड़ दूर खड़ा जो गया,ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया पर तब तक बाइक का पिछला हिस्सा आग से जल चुका था,पर गनीमत रही कि संजय आग की चपेट से बच गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*