MANT-पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भारी जोश दिखा

हरेकृष्ण गोयल

मांट। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भारी जोश दिखाई दिया,ऐसे वोटर सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही लाइन में लग गए थे। मांट राजा के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पर पहली बार वोट डालने आई अनी गोयल ने बताया कि उन्हें पहली बार वोट करने में बहुत अच्छा लगा,उन्होंने बताया कि वह चाहती हैं कि उनका वोट देश मे स्थाई सरकार बनाने में सहयोगी हो। पहली बार मतदान करने वाली गुंजन अग्रवाल ने बताया कि उनकी बहिन की गुरुवार को शादी है,पर उन्हें पहली बार वोट करने का मौका मिला तो उसने पहले वोट किया फिर शादी में गयी।उसने बताया कि वह चाहती है कि उनकी वोट युवाओं के विकास में काम आए। वहीं मांट राजा के ही मतदान पर पहली बार वोट करने पहुँची गुंजन तिवारी ने वोट डालने के बाद बताया कि उसे पहली बार वोट करने पर अदभुद आनन्द की अनुभूति हुई है।उसने कहा कि वह चाहती है कि केंद्र में सरकार ऐसी बननी चाहिए जो शिक्षा के क्षेत्र में कोई ठोस योजना बनाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*