MANT-दूल्हों ने भी समझा मतदान का महत्व, बारात ले जाने से पहले किया मतदान

हरे कृष्ण गोयल

मांट।युवा,दिव्यांग या बुजुर्गों ने ही नहीं कस्बा मांट में दुल्हन को ब्याहने जा रहे युवाओं ने भी मतदान का महत्व समझा, और घोड़ी पर सवार होकर वोट करने पहुंचें। मांट राजा निवासी डल्लो के दो पुत्रों हरप्रसाद व गंगा सिंह की गुरुवार को शादी थी,उन्होंने बारात ले जाने से पहले ही बीएलओ को बता दिया था कि वो वोट करने के बाद ही बारात लेकर जायेंगे। दोपहर को जैसे ही बीएलओ राकेश कुमार व मांट राजा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी ने दोनों दूल्हों की मंशा से मतदान केंद्र पर अवगत कराया मतदान कर्मियों की भी उत्सुकता बढ़ गई। लोग बेसब्री से इन्तजार करने लगे।शाम को मतदान समाप्ति से ठीक दो मिनट पूर्व दोनों भाइयों की घुड़चढ़ी बैंड बाजों के साथ जैसे ही मतदान केंद्र के सामने रुकी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी,तमाम लोग फ़ोटो व सेल्फी के जुट गए।

मतदान केंद्र के बूथ संख्या 301 पर उन्होंने वोट डाला, बाहर निकलने के बाद कई मतदान कर्मियों ने भी अपने मोबाइल में दूल्हों के फोटो लिए,वहीं कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी कराये।वोट डालने के बाद दोनों भाइयों ने बताया कि उनकी बारात बेरी परखम जा रही है,पर वह मतदान का महत्व समझते हैं,और उन्होंने देश की खुशहाली के लिए अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट किया है। इससे पहले मांट मूला के बृज आदर्श इण्टर कॉलेज मतदान केंद्र पर मांट मुला निवासी दीपक पुत्र सुरेश ने मतदान करने के बाद ही घुड़चढ़ी का कार्यक्रम आयोजित किया उसकी बारात भी गुरुवार को गयी थी। वहीं सुरीर के गांव जरारा के छिंगा सिंह के पुत्र अमित कुमार तोमर ने भी बारात ले जाने से पहले गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला, उसने बताया कि सबसे पहले मतदान उसके बाद कोई और काम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*