MANT-बुजुर्ग और दिव्यांगों ने भी बढ़ चढ़ कर किया मतदान, मौसम रहा मतदाताओं पर मेहरवान

हरेकृष्ण गोयल

मांट। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मौसम का बहुत बड़ा सहयोग रहा,पूरे मांट विधान सभा क्षेत्र में जमकर वोट बरसे।वुधवार को देर रात तक हुई बारिश से किसानों का तो नुकसान हुआ,पर मतदान के दौरान वोटों की भी जमकर वारिश हुई। कई मतदान केंद्रों पर पोलिंग शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लम्बी लाइन लग गयी,कई मतदान केंद्रों पर वोटर्स पोलिंग जल्दी शुरू कराने की जिद कर रहे थे।

रात मौसम खराब होने के कारण गुरुवार को खेतों में गेंहू की कटाई सम्बन्धी कोई कार्य नहीं हुआ।इसलिए वोट प्रतिशत बढ़ गया। दिव्यांग गुलशन को उसके पिता सफी अहमद व्हील चेयर पर लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे,जहां उसने अपने पसंद के उम्मीदवार को अपना वोट दिया। वहीं 85 वर्षीय रूपराम बोकर के सहारे मांट राजा मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डालने के बाद कहा कि कोई नेता किसी का भला नहीं करता सब एक जैसे हैं इसलिए वह अंदाज से ही किसी प्रत्याशी का बटन दबा आये हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*