MANT-दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस व दुकानदार के मध्य मारपीट

हरेकृष्ण गोयल

मांट।मतदान के दौरान दुकानें बंद कराने को लेकर पुलिस व दुकानदार में भिड़ंत हो गई,जिसमें दुकानदार का सिर फट गया।मतदान के दौरान दोपहर के वक्त थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बाजार में गश्त कर रहे थे,

तहसील गेट के समीप उन्होंने मांट राजा निवासी विष्णु पुत्र भूप सिंह की चाय की दुकान बंद करने को कहा,इसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और विष्णु के मध्य विवाद हो गया,दोनों तरफ से मारपीट होने लगी,इसी मारपीट में विष्णु का सिर फट गया,और वह सड़क पर गिर पड़ा,सिर से खून बहता देख तुरन्त पुलिस कर्मी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,और उसका उपचार कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*