-हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान नगर स्थित मंदिर पर मंगल आरती करते उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व अन्य।
-हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान नगर स्थित मंदिर पर हवन यज्ञ में आहूति देते उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व अन्य।
परीक्षित कौशिक

मथुरा:- हनुमान जयंती के अवसर पर छावनी एरिया स्थित हनुमान नगर के हनुमान मन्दिर पर फूल बंगला एवं भण्डारा का आयोजन धूमधाम से हुआ। इससे पूर्व हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी तथा श्री रामचरित मानस का पाठ किया गया। इस अवसर पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट व मंदिर के पुजारी ताराचन्द गुरु जी ने पवन पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष आरती कर फूल बंगला का शुभारम्भ किया। इस दौरान श्री उपमन्यु ने कहा कि भगवान श्रीराम के परमभक्त वीर हनुमानजी की जयंती पर उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

आज रामायण को लिखे लगभग साढे नौ लाख वर्ष होने के बाद भी आज भगवान हनुमान हमारे दिलों में बसते हैं क्योंकि वह स’चे ईश्वर भक्त थे। उन्होंने कहा जो स’चा ईश्वर भक्त होता है उसकी सभी परेशानियों को भगवान स्वंय दूर कर देते हैं।
फूल बंगला एवं भण्डारा में प्रमुख रूप से संस्कार जागृति मिशन के सचिव विवेक प्रिय आर्य, डॉ मुकेश शर्मा, डॉ कपिल प्रताप सिंह, बार के पूर्व सचिव राघवेन्द्र सिंह, राजू पंडित, आकाश चतुर्वेदी, उत्कर्ष आर्य, नारायण सिसोदिया, गिर्राज प्रसाद, गोपाल प्रसाद, हरचरणलाल, भुवनेश, कैलाश चंद शास्त्री सहित सैकडों श्रद्धालु उपस्थित रहे।






