MATHURA-मथुरा विधानसभा में सबसे कम, बलदेव में सर्वाधिक रहा वोट प्रतिशत

-17 में से 10 लाख वोट पड़े मथुरा में
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। जिले के कुल 17 लाख 99 हजार 321 मतदाताओं में से 10 लाख 88 हजार 206 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 6 लाख 5 हजार 836 पुरूष व 4 लाख 82 हजार 368 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिले में कुल 60.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
मथुराः विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 41 हजार 599 मतदाता हैं। जिनमें से 2 लाख 46 हजार 227 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 1 लाख 39 हजार 280 पुरूष एवं 1 लाख 06 हजार 947 महिलाओं ने वोट डाले। मथुरा में मतदान का प्रतिशत सबसे कम 55. 76 रहा।
छाताः विधानसभा में कुल 3 लाख 52 हजार 252 मतदाता हैं। जिनमें से 2 लाख 18 हजार 879 ने वोट डाला। जिनमें 1 लाख 21 हजार 233 पुरूष व 97 हजार 646 महिलाओं ने वोट डाले। यहां मतदान का प्रतिशत 62.14 रहा।
मांटः विधान विधानसभा में 3 लाख 26 हजार 886 मतदाताओं में से एक लाख 93 हजार 419 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 1 लाख 5 हजार 487 पुरूष एवं 87 हजार 930 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 59.17 प्रतिशत मतदान हुआ। समूचे जिले में मांट विधानसभा क्षेत्र ऐसी रही जहां दो जेंडर वोटरों ने अपने वोट डाले।
गोवर्धनः विधानसभा में 3 लाख 17 हजार 899 वोटरों में से 1 लाख 98 हजार 834 लोगों ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया। जिनमें से 1 लाख 11 हजार 697 पुरूष व 81 हजार 137 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का प्रतिशत 62.55 रहा।
बल्देवः विधान सभा में 3 लाख 60 हजार 685 मतदाता हैं। जिनमें से 2 लाख 30 हजार 847 मतदाताओ ंने वोट डाले। जिनमें 1 लाख 28 हजार 139 पुरूष एवं 1 लाख 02 हजार 708 महिलायें ने वोट डाले। यहां मतदान का प्रतिशत 64 रहा। जो जनपद में सर्वाधिक रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*