MATHURA-चुनावी रंजिश में भाजपा नेता का सिर फोड़ा, गंभीर

पीडि़यू समाचार

मथुरा। थाना रिफाइनरी के टाउनशिप स्थित रांची बांगर में मतदान केंद्र पर हुए झगड़े में भाजपा के महानगर महामंत्री रामजीलाल का सिर फूट गया। यहां मतदान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस घटना को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया ।

गंभीर रूप से घायल भजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, गंभीर हालत होने पर यहां से उन्हें आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। झगड़ा होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई | घायल नेता को देखने के लिए स्मारक समिति के उपाध्यक्ष डॉ कमल कौशिक, प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा आदि हॉस्पिटल पहुंचे | पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश भी दी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*