नौहझील में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

ग्राम पंचायत भूरेका मरहेला में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर चुनाव बहिस्कार कर दिया | बूथ पर 8.30 बजे तक ग्रामीण वोट डालने नही निकले | इसकी पुष्टि ख़ुद पीठासीन अधिकारी ने की | ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया था। जिसको लेकर
जिसे लेकर प्रशासन ने अपना प्रयास किया था किन्तु
बात नही बन सकी थी | चुनाव
वाले दिन 9:30 बजे तक ग्रामीणों ने कोई मतदान नही किया।
राजनीतिक लोग भी ग्रामीणों को मनाने में रहे असफल रहे थे |
मतदान के बहिष्कार की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी मरहेला बूथ की ओर दौड़ पड़े | ग्रामीणों को वे मनाने में लगे रहे ¦

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*