MANT-मांट राजा के मतदान केंद्र पर सब कुछ दिखेगा गुलाबी

-शादी समारोह की तरह सजाया जा रहा है।

हरेकृष्ण गोयल

मांट। मांट राजा के मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय को शादी समारोह की तरह सजाया जा रहा है।मंगलवार से ही यहाँ टेण्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। केंद्र के  बूथ संख्या को सखी बूथ बनाया गया है।इसके लिए यहां के प्रधान अध्यापक नरेंद्र तिवारी द्वारा बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।मतदान केंद्र पर आने वाले हरेक मतदाता के लिए आरओ के पानी की व्यवस्था की गई है। विद्यालय के गेट से लेकर बूथ तक रेड कारपेट बिछाया जा रहा है। वहीं मतदान कर्मियों के लिये नया वाटर कूलर खरीदा गया है। विद्यालय के मुख्य द्वार पर बेहतर सजावट के लिए टेण्ट स्वामी को ठेका दिया गया है। किसी मतदाता को गर्मी का अहसास न हो इसके लिहाज से मतदान केंद्र पर टेंट लगाया जा रहा है। सब कुछ होगा गुलाबी बूथ संख्या 300 पर तैनात हरेक महिला कर्मचारी गुलाबी रंग।की साड़ी में दिखेंगी,उनके पहनने के लिए गुलाबी रंग के केप मंगाए गए हैं।यहाँ तक कि पूरे मतदान केंद्र पर जो टेन्ट लगाया जा रहा है उसमें केवल गुलाबी रंग के कपड़े का प्रयोग होगा।वहीं गुब्बारों की जो सजावट होगी उसमें केवल गुलाबी रंग के गुब्बारे होंगें।यहां तक व्यवस्था की गई है कि पूरे मतदान केंद्र पर पानी पीने के जग ,बाल्टी डस्टबीन भी गुलाबी होंगें।हेड मास्टर नरेंद तिवारी, बीएलओ सुपरवाइजर दिनेश शर्मा व बीएलओ राकेश कुमार जायस ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि सखी बूथ पर आने वाली ज्यादतर महिलाएं भी गुलाबी परिधान में हों,साथ ही तीनों ने बताया कि उनका प्रयास है कि मांट राजा के इस मतदान केंद्र पर जिले में सबसे अधिक मतदान हो।इन्होंने बताया कि मतदान वाले दिन मांट राजा से कई बारात बाहर जायेंगीं।उनका प्रयास है कि दूल्हा समेत सभी बाराती मतदान के बाद ही बारात लेकर जाएं। बनाया सेल्फी पॉइंट मतदान से पहले या बाद में कोई भी यह इस मतदान केंद्र के गेट पर सेल्फी ले सकेगा। विद्यालय के मुख्य द्वार के एक कोने को सेल्फी पॉइंट के लिए निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*