MANT-एक्सप्रेस वे की टोल चौकी को मिली सफलता,फिर पकड़ी शराब

हरेकृष्ण गोयल


मांट। मतदान से ठीक दो दिन पूर्व टोल चौकी पुलिस ने  भूसा में छिपा कर अवैध रूप से बिहार ले जाई शराब को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह सोमवार रात टोल पर चुनावों के मद्देनजर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रही एक टाटा 407 को शक के आधार पर रोका, पुलिस ने देखा कि उसमें भूसा भरा हुआ है,यमुना एक्सप्रेस वे पर मेटाडोर में भूसा जाने से उनका शक और भी गहरा गया,भूसा को हटा कर देखा गया तो उसमें 125 पेटी इम्पीरियल ब्लू शराब भरी हुई थी,जो कि हरियाणा में बिक्री के लिए बनी थी। पुलिस गाड़ी में सवार दो लोगों और मेटाडोर को थाने ले आयी,यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रमजान निवासी 136 ठेकड़ा थाना नूह जिला मेवात हरियाणा व दूसरे ने अपना नाम सन्नी निवासी टोना थाना खरखोदा जिला सोनीपत बताया। जबकि गाड़ी स्वामी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से यमुना एक्सप्रेस वे की टोल मांट चौकी ने अब तक तीन हजार पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की है,जिसकी अनुमानित लागत एक करोड़ के करीब आंकी गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*