MANT-चुनाव प्रचार खत्म होते ही पुलिस हुई सक्रिय

हरेकृष्ण गोयल
-एक दर्जन गांवों में हथियारों समेत फ्लेग मार्च

मांट। मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म होते ही पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गयी है। देर शाम सीओ राकेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,उप निरीक्षक जयवीर सिंह व जय सिंह ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ कस्बा के बाजार में फ़्लैग मार्च किया,उसके बाद एक दर्जन से अधिक गांवों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए फ्लैग मार्च किया,सीओ ने ग्रामीणों अपील की कि वह बिना किसी भय व दबाब के मतदान करें। साथ ही चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से उन्होंने सख्ती से पेश आने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अर्द्ध सैनिक बल के पास अत्याधुनिक हथियार हैं,सीओ राकेश ने बताया कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*