MANT-एक्सप्रेस वे पर दो सड़क हादसे एक महिला की मौत,आठ घायल

हरेकृष्ण गोयल

मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर नींद की झपकी में होने वाले हादसों में कमी नहीं आ रही है। सोमवार तड़के दो अलग अलग हादसों में एक महिला की मौत हो गयी,जबकि कई लोग घायल हो गए।

पहला हादसा सोमवार सुबह 3 बजे करीब बल्देव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 138 के करीब हुआ,नई दिल्ली के वेस्ट कांति नगर निवासी विजय कुमार वर्मा इनोवा कार से परिवार समेत आगरा की ओर जा रहे थे,चालक जीतू पुत्र डालचंद को अचानक नींद की झपकी आ गई,कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई,मौके पर पीआरवी 1939 पहुंच गई,वहीं जेपी ग्रुप का राहत बचाव दल भी आ गया,सभी ने मिलकर जैसे तैसे गाड़ी में फ़ँसे लोगों को निकाला, सभी को अस्पताल भेजा, पर रास्ते मे विजय कुमार की पत्नी कृष्णा वर्मा ने दम तोड़ दिया।जबकि हिमांशु वर्मा,कार्तिक वर्मा व रिंकी वर्मा घायल हो गए।

दूसरा हादसा सोमवार की सुबह 5 बजे करीब सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 83 पर हुआ,यहां  आगरा से नोएडा की ओर जा रहे केंटर में पीछे से आ रही एक्स यू वी 500 कार ने टक्कर मार दी बताया गया कि कार के चालक को नींद की झपकी आ गयी,जिससे उसका कार से नियंत्रण गड़बड़ा गया, कार पटना से दिल्ली जा रही थी।टक्कर में रानीपुर रोड,फुलवारी शरीफ पटना निवासी साजिद अनवर उनकी पत्नी शबनम परवीन व बेटी सना फातिमा समेत पांच लोग घायल हो गए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*