परीक्षित कौशिक

-धूमधाम से निकाली ठाकुर गोपालजी की रथयात्रा
-गणेशबाग में आतिशबाजी मेला का शुभारंभ करते ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु
राया। गणेशबाग में स्थित मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए आतिशबाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं ठाकुर गोपालजी की रथायात्रा धूमधाम से निकाली जायेगी। गणेशबाग में स्थित मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर आतिशबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने फुलझड़ी चला कर किया। उन्होनें कहा कि यह मेला हमारी प्राचीन परम्परा है। यह मेला एकता और भाई चारे का प्रतीक है। हमें यहां से संकल्प के साथ जाना चाहिए। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि राया का प्रतिद्ध मेले में दूर दराज के भक्त आते है और देवी माता उनकी हर मुराद पूरी करती है। पूर्व चेयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल ने कहा कि ब्रज क्षेत्र प्रसिद्ध मेला है और देवी माता की मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त मनोकामना करते है देवी माता उनकी उनकी कामना को पूर्ण करती है।
इस अवसर पर महेश हरदुआ गंज, रामप्रकाश जलाली, भोलेश्वर अतरौली, जगदीश अन्दुआ आदि आतिशबाजों ने कला का प्रदर्शन किया और रंग बिरंगी आतिशबाजी और तेज आवाज के धमाकों से पूरा क्षेत्र गंूज उठा। रात को अकाश शर्मा अटल आखाड़ा राया और सत्तो शर्मा पलटन अखाड़ा हाथरस के मध्य रसिया दंगल का मुकाबला हुआ। मनकामेश्वरी देवी मंदिर पर फूल बंगला का आयोजन कर आकर्षक झांकी सजायी गयी।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष विशाल पाराशर, मनोज नागर, महेश चन्द्र गर्ग, प्रहलाद वर्मा, ललित मोहन गुप्ता, शिवचरन लाल, धर्र्मेन्द्र प्रताप सिंह, अंकुर सिंह, पुनीत चौबे, ब्रज किशोर अग्रवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। वहीं रेतिया बाजार में स्थित ठाकुर गोपाल जी की रथयात्रा भक्ति भावना के साथ निकाली गयी। रथयात्रा रेतिया बाजार से शुरू होकर मांट रोड, हाथरस रोड, कटरा बाजार, रेतिया बाजार, होती हुयी मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुयी। रथयात्रा के साथ ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उमपन्यु, सहाकारी समिति के पूर्व चेयरमैन कृष्णकुमार शर्मा, अरविंद अग्रवाल, विनोद कौशिक, सुरेश चन्द्र शर्मा, हनुमान प्रसाद गर्ग, यतेन्द्र प्रकाश गर्ग, महेन्द्र गर्ग, रामचरन कुशवाह, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।






