सुरेन्द्र चौधरी,बलदेव

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बलदेव उप सेवा केंद्र द्वारा त्रिदिवसीय कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय व बलदेव उप सेवा केंद्र की प्रभारी सीमा बहिन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा शिव बाबा के समझ दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आरती करके लोगों को यह संदेश दिया कि सभी ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़कर ईश्वरीय सेवाओं का लाभ लें । ब्रह्माकुमारी सीमा बहन ने नवरात्रि का रहस्य बताते हुए राज योग सीखने तथा दिव्य गुणों को जीवन में अपनाने पर विशेष प्रकाश डाला । नव दुर्गों की झांकी का मनोरम दृश्य बहुत ही सुंदर लग रहा था। चैतन्य नौ देवियों के दर्शन करने के लिए लगातार समूह के समूह उमङ रहे थे। झांकियों के दर्शन के समय बच्चों ने भी विशेष रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की । भक्तों के द्वारा गीत संगीत और माता रानी की भेटें भी सुनाई गई। इस अवसर पर आगरा से पधारे ब्रह्माकुमार हरिदत्त शर्मा तथा रेडियो सिंगर राधिका बहिन ने देवी माता के कई भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियाँ दीं। झांकी साज-सज्जा व्यवस्था में बॉली, संजीव ,लक्ष्मण , अमित, विनय , विनोद, राम गोपाल,पंकज ,राजेश मित्तल, तथा बहनों में आरती , रंजना, अपर्णा, नन्ही, अनौखी, रेनू , पुष्पा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन बीके रेनू बहिन ने किया।






