– ऑनलाइन बोली में वीआईपी नंबर लेने के लिए बोली पहुँची रिकॉर्ड तोड़
पीडि़यू समाचार

लखनऊ | जहां एक तरफ लोग लगातार देश में महंगाई बढ़ने की बात कह रहे हो। लेकिन इतनी महंगाई बढ़ने के बाद भी लोग अपनी शान के लिए लाखों रुपए भी चुकाने को तैयार रहते हैं । इसका जीता जागता उदाहरण लखनऊ में उस वक्त देखने को मिला, जब अपने वाहन का वीआईपी नंबर 0001 के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। ऑनलाइन नीलामी के अंतिम दिन इस नंबर के लिए साढे ग्यारह लाख रुपए तक बोली पहुंच गई । शनिवार की शाम 6:00 बजे अंतिम बोली लगाने वाली दीप्ति गौमत रही। जिन्होंने अंतिम बोली साढे ₹11 लाख रुपए में लगाकर 0001 नंबर अपने नाम कर लिया।
बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ ऑफिस से इस बार यूपी 32 के आर सीरीज में करीब 346 वीआईपी नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया । लगातार चार दिन तक हुए रजिस्ट्रेशन में 60 से अधिक नंबर के लिए 100 से ज्यादा दावेदारों ने इन नंबरों को लेने के लिए 13 अप्रैल की शाम 6:00 बजे तक अंतिम बोली 0001 नंबर के लिए लगाई। जिसके बाद इस नंबर के लिए पूरे रिकॉर्ड टूट गए । यानी वीआईपी नंबर के लिए इतनी बड़ी रकम देना यह पहला मामला है । इस नंबर की बोली अंत में साढे ₹1100000 लगाई गई। इस नंबर के लिए शुरुआती दौर में दो दावेदारों द्वारा कुल ₹22000 तक बोली लगाई गई। तीसरे दावेदार की ओर से बोली लगनी शुरू हुई तो आखिर साढ़े ग्यारह लाख रुपये तक बोली जा पहुंची।
इस पूरे मामले को देखने के बाद गाजियाबाद के संभागीय परिवहन विभाग द्वारा भी नई सीरीज की शुरुआत किए जाने पर अधिकारियों का मानना है। कि इस बार यहां भी वीआईपी नंबर के लिए ऊंची बोली पहुंचेगी । इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जिस तरह लखनऊ में वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन इतनी बोली लगाई गई है तो निश्चित तौर पर गाजियाबाद में भी इस बार वीआईपी नंबर के लिए ऊंची बोली लगाए जाने की संभावना है।






