परीक्षित कौशिक पी डी यू समाचार

गोवर्धन। कस्बा निवासी समाजसेवी दानबिहारी मुखिया (50) की रविवार की शाम को हदयगति रूक जाने से आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई। वो कई सामाजिक सेवा की संस्थाओं से जुड़े हुए थे और पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन गौर गोपाल मुखिया के पुत्र और दैनिक जागरण के तहसील प्रभारी रसिक शर्मा के बड़े भाई थे। वे गिरि-गोवर्धन सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और अपना घर वंशीवट सेवाश्रम के सचिव थे। वे हर समय समाजिक सेवा कार्यों में जुड़े रहे। उनके निधन से समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति हुई है।






