BALDEO-बीरू ने बंसती के लिये मांगे वोट-VIDEO

सुरेन्द्र चौधरी 

 

बलदेव:-भाजपा सांसद व लोकसभा प्रत्याशी हेमामालिनी के जन समर्थन में आज बलदेव के अवेरनी चौराहे पर फ़िल्म अभिनेता धमेंद्र सिह ने विशाल जनसभा को सम्बोधित कर हेमामालिनी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिये अपील की। उन्होंने कहा कि आप हेमा मालिनी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाये,हेमा जी प्रधानमंत्री जी की मजबूत करेंगी,

ओर प्रधानमंत्री इस देश को मजबूत करेंगे। देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति की आवश्यकता है। जो दुश्मन को घर मे घुस कर मारे। सभा को क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट,डॉक्टर मुरारी लाल अग्रवाल, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौधरी,निहाल सिह आर्य,एच पी सिह परिहार,श्रीमती मनीषा पाराशर,पंकज प्रकाश,आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर राहुल वैदिक,योगेंद्र सिकरवार, एनपी सिह भरगर,होशियार सिह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*