MANT-VIDEO- भाजपा में ही व्यापारियों का हित सुरक्षित है :रविकांत गर्ग

हरेकृष्ण गोयल

मांट।उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा है कि भाजपा की सरकार के रहते ही व्यापारियों का हित सुरक्षित है,भाजपा सरकारों के चलते पहली बार ऐसा सम्भव हुआ है कि पंजिकृत व्यापारी की असमय मौत होने पर 10 लाख रुपया सरकार मुआवजे के रूप में दे रही है। मांट कस्बा के गोयल मार्किट स्थित सभागार में व्यापारियों की एक बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया है कि इस बार दोबारा सरकार बनने पर किसानों की तरह व्यापारियों को भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में देश स्तर पर जल्द ही व्यापारी कल्याण आयोग के गठन की बात कही है।श्री गर्ग ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्या सुनने व उनकर यथा सम्भव निराकरण हेतु 24 घण्टे उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारी और व्यापार को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बार फिर सभी को मिलकर हेमा मालिनी को जिताने के प्रयास करने चाहिए


व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने कहा पुराने सभी मतभेदों को भुलाकर हेमा मालिनी को अधिक से अधिक वोट देने की जरूरत है,उन्होंने दावा किया कि इस बार पिछले चुनाव से भी ज्यादा मतों से मथुरा में भाजपा जीतेगी।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी मतदान के दिन कहीं जाने का कार्यक्रम बनाने से पहले मतदान करना सुनिश्चित कर लें।
बैठक में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अजय गोयल,मनोहर लाल अग्रवाल,हुक्म सिंह चौहान,उमेश तरकर,जीतू चौधरी,राहुल राजपूत,पवन शर्मा,गोपाल नारायण अग्रवाल,लवी अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*