
मथुरा।कोसीकला में रेलवे स्टेशन पर रविवार की प्रातः अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यहां होडल हरियाणा से आए किसी यात्री के साथ टीटी की मारपीट होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया ।

पीड़ित चंद्र प्रकाश निवासी होडल ने बताया कि हम कोसी कलां रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने जा रहे थे कि तभी टीटी ने उन्हें रोका और उनके संग दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। जिसमें उन्हें काफी चोट आई है । यात्री ने टीटी के खिलाफ जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है।






