MATHURA-6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मासूम प्रवीण को सकुशल बाहर निकाला

– 100 शैया हॉस्पिटल भिजवाया बालक को
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। शेरगढ़ के गांव अगरयाला में बीते दिन 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय मासूम प्रवीन को रेस्क्यू टीम ने 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल बाहर निकाला | देर रात तक एनडीआरएफ के जवानों के नेतृत्व में ऑपरेशन चला |
इससे पहले बोरवेल में बच्चे के गिरने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था । देर सायं अफसरों की देखरेख में रेसक्यू आॅपरेशन शुरू हो गया था |


बता दें कि प्रवीन खेत पर अपने दोस्तों के साथ खेलते समय सिंचाई के लिए बनी 100 फीट गहरी खुली बोरवेल में गिर गया था| ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम रामदत्त राम और सीओ जगदीश कालीरमन को दी। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर सायं पीएसी, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू आॅपरेशन चलाया और सुबह करीब तीन बजे बच्चे को निकाल लिया। अब प्रवीन वृंदावन के 100 शैया अस्पताल में है और सकुशल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*