-न्याय और अन्याय की लड़ाई बताये चुनाव
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नंदगांव – पैग़ाव – चौमुंहा में किसान मजदूर नेता चौ अजित सिंह ने लोगों से जनसंवाद किया | इसमें वे भाजपा सरकार पर जमकर बरसे | श्री सिंह ने कहा कि भाजपा राज में जनता के कष्ट बढ़े हैं ¦ भ्रस्टाचार को खुलकर बढावा मिला है ‘|

युवाओं को पांच साल तक नौकरियों के मुगालते में रखा गया| प्रतिभा शाली युवा नौकारीओं के अभाव में दर दर भटक रहे हैं | इस मौके पर मथुरा जनपद के पार्टी जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियाँ, पूर्व मंत्री छाता विधानसभा के पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जनाब तनवीर अहमद, युवा राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय सचिव ठाकुर यदुवीर सिसौदिया व तीनों दलों के हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






