BARSANA-सेवायतो के विवाद में 2 घंटे देरी से खुला राधारानी मंदिर

– तीसरी बार हुई ऎसी घटना

पीडि़यू समाचार

बरसाना। बरसाना के प्रसिद्ध लाडिली जी मंदिर मेें सेवायतों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर ये विवाद अपने चरम पर पहुंच गया। आपसी झगड़े के चलते मंदिर निर्धारित समय से दो घंटा देरी से खुल सका। इस दौरान एक तरफ पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं दूसरी ओर देश के कौने-कौने से आए श्रद्धालु भी अपनी आराध्य राधारानी के दर्शन को व्याकुल हो उठे। इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप करके मंदिर के पट खुलवाए। बीते छह माह में ये तीसरी बार हुआ है, जब सेवायतों के विवाद में नियमित सेवा प्रभावित हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*