KOSIKALAN-100 फीट गहरी वोरवेल में गिरा बालक, रेस्क्यू टीम जुटी बचाने

– अपने दोस्तों के साथ गया था खेतों पर

पीडीयू समाचार

कोसीकलां। शेरगढ़ के गांव अगरयाला में बकरी चराते समय एक पांच वर्षीय बालक 100 फीट गहरे वोरवेल में जा गिरा | बालक को सकुशल निकालने के लिए रेस्क्यू टीम के साथ डॉक्टर्स की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है¦ डॉक्टर्स की टीम गहरे गड्ढे. में बालक को ऑक्सिजन पहुंचा रही है | एन डी आर एफ टीम के आने का इंतजार किया जा रहा था | हालांकि सूचना पर एस डी एम राम दत्त राम और सीओ जगदीशन कालीरमन मौके पर पहुंच गए |


हुआ यूं कि गाँव के दयाराम का पांच वर्षीय बेटा प्रवीण अपने दोस्तों के साथ दोपहर के बाद 3 बजे बकरी चराने खेतों में चला गया | बकरी चारते समय एक किसान के खेत में बने वोरवेल के गड्ढे में उसका पैर स्लिप हो गया और वह वोरवेल में गिर गया| घटना के बाद उसके साथियों ने घर सूचना दी | उस समय बालक के घर पर नही थे | वे गेहूं की फसल काटने के लिए खेतों में काम कर रहे थे | बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर अधिकारियों के साथ पीएसी और सेना की टीम मौके पर पहुंच गई हैं| पिता दयाराम ने बताया कि वे घर पर नहीं थे | अपने दोस्तों के साथ खेतों पर गया और हादसा हो गया | इधर प्रशासन की पहल पर गाजियाबाद एनडीआरएफ की टीम भी गांव पहुंच रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*