देवेंद्र गोस्वामी मुख्य संपादक पीडीयू समाचार

मथुरा:-थाना शेरगढ़ के ग्राम अगरयाला में आज दोपहर बाद 5 साल का एक मासूम 100 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। 5 वर्षीय प्रवीण खेत मे खुले बोरवेल में उस वक्त जा गिरा ,,जब वो खेत मे शहतूत के पेड़ के समीप से शहतूत बीन रहा था, उसी दौरान वो खुल बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा,,, पहले बालक ज्यादा नीचे नही गया था,

उसके रोने के आवाज सुन कर पास में गेहूँ काट रहे उसके पिता दौड़ कर आये , ग्रामीणों को बुलाया,निकालने की कोशिश की ,मगर प्रवीण निकलने के बजाय और नीचे चला गया।फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन और ndrf की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।






