हरेकृष्ण गोयल
मांट। आम जनता में मतदान के प्रति सुरक्षा की गारंटी देने के उद्देश्य से भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने थाना पुलिस के साथ कदमताल मिलाते हुए कई गांवों में फ्लेग मार्च किया। शनिवार की दोपहर को जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कस्बा के मुख्य बाजार में अत्याधुनिक हथियारों के साथ फ्लेग मार्च किया गया, उसके बाद जावरा,जैसवां,पपरेला व दरबे गांवो में फ्लेग मार्च किया गया,

बड़ी तादाद में गांवों में पैरामिलिट्री फोर्स को ग्रामीण कौतूहल वश निहारते रहे,वहीं गांवों में ग्रामीणों को लगा कि शायद इतना पुलिस बल होने के चलते चुनाव शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो जाएगा। फ्लेग मार्च के दौरान सीओ राकेश,प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा व आईटीबीपी के कम्पनी कमांडर प्रेम सिंह मौजूद रहे।






