सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव:-बृजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज मंदिर में आज राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दाऊजी महाराज के दर्शनों के लिये उमड़ती रही। इस दौरान क्षीरसागर पर मुंडन सस्कार भी भक्तों के कराये गये। इस दौरान दोपहर में मंदिर में ठाकुर जी का अभिषेक किया गया। साथ ही जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य श्रृंगार धारण कराया गया। तीन बजे मंदिर कमेटी के द्वारा ग्यारह कुंटल बेसन के लड्डू का भोग लगाकर सेवायतों के साथ भक्तों को वितरण किया गया। मन्दिर रिसीवर राम कटोर पांडेय ने बताया कि बर्ष में होने वाले प्रत्येक त्योहार व अपने आराध्यों के जन्म उत्सव मन्दिर के द्वारा भव्यता पूर्वक मानये जाते है।






