BALDEO-मादौर के ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

सुरेन्द्र चौधरी

बलदेव:-विकास खण्ड बलदेव के गांव मादौर के ग्रामीणों द्वारा अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर आगामी 18 अफ़ेल को लोकसभा चुनाव को लेकर सभी ग्रामीणों द्वारा एकमत होकर चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के समय से ही अब तक के सभी चुनावो में हमने मतदान विकास को लेकर किया है।परंतु जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गांव में आकर आश्वासन दे जाते हैं। जीतने के बाद कोई भी इस गांव की ओर मुड़ कर नही देखता है।

जनपद मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर आगरा बॉर्डर से लगने वाले इस गांव के ग्रामीणों का कहना है, कि पिछली बार भी जनप्रतिनिधियों ने उनको आश्वासन दिया था, लेकिन कोई आज तक उसका कोई समाधान नही निकाल सका। चुनाव के समय दिये आश्वासन ही केवल आश्वासन बनकर रह गया।अब देखना यह है कि इस बार के लोकसभा चुनावों को लेकर किस प्रकार से जन प्रतिनिधि इस गांव की ओर रुख करते हैं। और इन लोगों की समस्याओं को लेकर अपने कार्य को अंजाम देते हैं कहीं ऐसा न हो इस बार भी इस गांव के ग्रामीण पहले की तरह आश्वासन पर ही टिके रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*