FARAH-दीनदयाल धाम में विधायक जगन को दी गई भाव भीनी श्रध्दांजलि

-मौनी बाबा समिति ने भी संवेदना व्यक्त की
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | आगरा उत्तरी विधानसभा सीट से विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग के आकस्मिक निधन पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के पदाधिकारियों और आसपास के ग्रामीणों ने स्मारक भवन पर भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई | इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया | मेला महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल ने कहा कि श्री गर्ग जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे |उनका आगरा के लोगों के दिलों पर राज था | वे स्मृति महोत्सव के सरंक्षक व अध्यक्ष भी रहे |अपनी जिम्मेदारी के काल में उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया | दूसरी ओर श्री गर्ग गड़ा‍या स्थित श्री मौनी बाबा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष भी थे |सोसाइटी के सदस्यों और कॉलेज प्रिंसिपल संजय अग्रवाल ने स्टाफ़ सहित दिवंगत आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा और उनके परिजनों को साहस प्रदान करने की प्रभु से कमाना की | बता दें कि आगरा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया था | शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में धाम के निदेशक सोनपाल,स्मारक समिति के उपाध्यक्ष रोशन लाल,मंत्री नवीन मित्तल,अशोक टेंटीवाल,रमाशंकर पचौरी,कमल कौशिक,मनीष गुप्ता,रीना सिंह,सत्यदेव,पवन, नन्हा पाठक,हरिशंकर आदि रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*