MATHURA-बसंती के लिए कल वोट मांगने आएंगे वीरू

– बलदेव में फ़िल्म अभिनेता करेंगे 14 अप्रेल को सभा
-सौंख और बाजना में भी मांगेंगे वोट
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। भाजपा प्रत्याशी, सांसद एवं सिने स्टार हेमा मालिनी के प्रचार को धार देने के लिए इस बार उनके पति और फिल्म अभिनेता धर्मेन्द 14 अप्रैल को अवैरनी चौराहा बल्देव में दो बजे जन सभा को सबोधित करेंगे। उनकी सभा को सफल बनाने के लिए बल्देव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभा के लिए विचार विमर्श किया। इसके अलावा धर्मेद्र सुबह दस बजे सौंख और उसके बाद बाजना में हेमामालिनी के लिए वोट मांगेगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*