MANT-11 लोगों को किया गैंगस्टर में निरुद्ध,38 बने पंजिकृत गुंडा

-75 लाख की अवैध शराब पकड़ी

हरेकृष्ण गोयल

मांट। थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव निविघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बड़ी तादाद में निरोधात्मक कार्यवाई को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे राकेश जाटव व हरीश चंद्र गुर्ज्जर निवासी गढ़ी भीम थान शेरगढ़, तेजवीर उर्फ बुद्धि निवासी भिदोनी थाना सुरीर,राम अवतार उर्फ बन्दर निवासी हुसैनी थाना शेरगढ़,विशंभर निवासी नगला बीरबल थाना सादाबाद,नेत्रपाल उर्फ नित्तर निवासी ओहावा थाना सुरीर,सन्दीप चौधरी निवासी माना गढ़ी थाना सुरीर,रोहित गुर्जर निवासी खेड़ा बादल पुर जिला गौतमबुद्ध नगर, निर्देश कुमार निवासी पिंक सिटी कॉलोनी दादरी,बबलू कुमार व निशान्त राघव निवासी नोरंग पुर एस्कॉर्ट कॉलोनी दादरी को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। वहीं अब तक 14 लोगों को 3 यूपी गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है,वहीं 24 लोगों को 10 यू पी गुंडा एक्ट के तहत पाबन्द किया गया है,जबकि 1056 लोगों को 107/116 के तहत पाबन्द किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक चुनावी अभियान के तहत 6 लोगों को अवैध हथियारों के साथ जेल भेजा जा चुका है। जबकि थाना क्षेत्र के अब तक 80 फीसदी वैध हथियार थाने में जमा कराए जा चुके है।

पैरा मिलिट्री फोर्स चलाएगा सर्च अभियान

इलाके में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को आईटीबीपी की एक कम्पनी मांट आ जायेगी।इन जवानों के ठहराव के लिए जनता माध्यमिक विद्यालय को चुना गया है।सीओ राकेश व प्रभारी निरीक्षक ने निरीक्षण कर ठहराव की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि फोर्स आते ही ऐसे शस्त्र धारकों के यहां तलाशी अभियान चलाएगा जिन्होंने अभी तक अपने हथियार जमा नहीं किये हैं।

उन्होंने बताया कि बाहर से चुनाव कराने आ रहे फोर्स को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*