हरेकृष्ण गोयल
-दो बीघा की खड़ी व कटी गेहूं की फसल राख में तब्दील
मांट।महीनों तक किसान ने दिन रात एक कर गेहूं की फसल तैयार की,पर अफसोस मात्र एक चिंगारी ने सब कुछ खत्म कर दिया। गांव भीम निवासी योगेश चौधरी का राया रोड पर नगला बिंदा गांव के सामने खेत है,गुरुवार की दोपहर को मजदूर गेहूं काट रहे थे,

कि अचानक खेत के ऊपर से जा रही बिजली की हाई टेंसन लाइन के दो तार आपस मे टच हो गए उनसे चिंगारी निकल कर एक बीघा के कटे पड़े गेहूं व एक बीघा में पके खड़े गेहूं को पलक झपकते ही राख के ढेर में तब्दील कर दिया।
सूचना पर पुलिस व दमकल की गाड़ी भी पहुंची,तब तक सब कुछ खाक हो चुका था।
मौके पर मिले ग्रामीणों की मानें तो कई बार बिजली विभाग को जर्जर हो चुकी लाइन के बारे में कहा गया पर विभाग ने ध्यान ही नहीं दिया,और किसान के अरमानों पर पानी फिर गया।






