– फरह के झूड़ावई, परख़म, ओल सहित एक दर्जन गाँवों में ग्रामीणों से रालोद के पक्ष में वोट की अपील
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
मथुरा | पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ अनूप सिंह ने गुरुवार को फरह. में रोड शो कर गठजोड़ प्रत्याशी कु नरेंद्र के पक्ष में वोट मांगे | इस मौके पर उन्होने झूड़ावई में नुक्कड़ सभा की |इसमे श्री चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपने जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल में फरह के हर गाँव का विकास कराया |

विकास का आधा पेसा फरह क्षेत्र में लगा, शेष आधे से पूरे मथुरा का विकास कराया था | उन्होने कहा कि यदि कुँवर नरेंद्र एमपी चुने जाते हैं तो वे वायदा कर रहे हैं कि फरह का फिर कोई गाँव विकास से अछूता नहीं रहेगा | कार्यक्रम से पूर्व Nग्राम झुडावई व फरह के लोगों ने पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत अनूप चौधरी व कुंवर नरेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया और वोट करने का वायदा किया |






