भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बंसल फैक्ट्री में कार्यरत एक 25 वर्षीय मछला पत्नी स्व परमानंद जादौन को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने बताया कि मृतका थाना बरसाना की मूल निवासी है। 2012 में पति की मौत हो जाने के बाद वह छाता की एक कालोनी में घर बनाकर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। रोजाना की तरह वह बुधवार को भी घर से डयूटी करने कपंनी में गई थी। वह फैक्ट्री में कार्यरत थी। कंपनी में प्लास्टिक के दोने, गिलास आदि सामान बनाने का कार्य करती थी। वह किसी कार्य से बुधवार सांय करीब पांच बजे कंपनी से बाहर निकली थी। पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने महिला का अपहरण कर लिया। जब देर रात तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। मृतका के ससुर लौहरा ने बताया कि बुधवार- गुरुवार की रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहु की हत्या कर दी गई है। करीब सात साल पूर्व उनके बेटे परमानंद जादौन की गांव में ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें आशंका है कि उनकी बहू का अपहरण करके, गलत कार्य किया गया है। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या की गई है। बताया गया है कि उसकी गर्दन और एक पैर को काटकर अलग फेंका गया है। हत्या के बाद उसके शव को एक मेडिकल कालेज के पीछे रेलवे लाइन के खंबा संख्या 1427 के समीप जंगलों में फेंका गया है। घटनास्थल पर काफी खून फैला है। घटना की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। परिवार में कोहराम मच गया है






