
मथुरा। मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के पांच आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें राजवीर गुर्जर, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मोहित भारद्वाज, राधाकृष्ण है। इन सभी आरोपियों पर पुलिस ने पहले ही गैंगस्टर की कार्यवाही कर रखी थी।






