FARAH-अधिकारियों और नेताओं के दौरे सिर्फ काग़जी दिखे

– पीलुआ के प्राकृतिक आपदा पीड़ित को नहीं मिला एक धेला


———————
फरह | फरह के गाँव पीलुआ मे एक सप्ताह पूर्व प्राकृतिक आपदा के रूप में आकाशीय बिजली 25 बीघा खेत के गेंहू निगल गई, पीड़ित किसान दाने दाने को मोहताज हो गया है | अधिकारियों और नेताओं के दौरे तो गाँव में बहुत हुए और गाल बजाकर चले गए, लेकिन पीड़ित को आज तक एक धेला नहीं मिला है |
पीलुआ मे आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण पिलकू का 25,बीघा खेत के गेंहू जलकर राख हो गये थे | 3 दिन पूर्व विधायक पूरन प्रकाश गाँव पहुँचे और ग्रामीण को धीरज बंधाया |
उन्होने मौके पर ही कॉल कर एसडीएम से तहसीलदार को गाँव भेजने को कहा | उन्होने वह पेड़ भी देखा, जिसपर सबसे पहल प्राकृतिक आपदा का कहर बरपा था | उन्होने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे धैर्य रखें, यथासंभव उनको पूरी मदद दिलाई जाएगी | ग्रामीणों का कहना है कि नेताओं की बात सिर्फ खोख़ली साबित हो गई हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*