– इस बार श्रद्धालुओं की कम संख्या पहुंच रही मेले में
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | जनपद का प्रसिद्ध नरी सेमरी मेला इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण बेजार सा नजर आ रहा है | मेले में मुख्यत देवी मैया के दर्शन के बाद जादू शो और झूले आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं | तमाम श्रद्धालु देवी मंदिर के पीछे बने तालाब में नौकायन का भी लुत्फ ले रहे हैं | लेकिन मेले में दर्शनार्थियों की संख्या कम होने के कारण दुकानदारों के सामने संकट आ गया है | दुकानदारों का कहना है कि वे इस स्थिति में दुकान का किराया भी नहीं निकाल पाएंगे | उधर श्रद्धालु देवी के दर्शन कर मनौती मांग रहे हैं | कोसीकलां से मेले में पहुंचे रमेश और उनकी पत्नी नीलम ने बताया कि उनको मेले में सकून मिलता है | वे हर साल देवी के दर्शन को यहां आते हैं | पेगाम से मेले में भाग लेने आए मानवेंद्र ने बताया कि मैया सबकी झोली भरती है | वे दर्शन करने हर बार यहां आते हैं |






