FARAH-भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं में चले लात घूंसे

देवेन्द्र गोस्वामी
फरह।मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत हेमामालिनी ने दर्जनभर गांवों का दौरा किया। जिसमें बरारी से कस्बा फरह, रैपुराजाट, परखम, कौह, झुड़ावई, ओल, धर्मपुरा, बेरी, हतावली आदि गांवों से होकर करीब एक दर्जन गाड़ियों का काफिला गुजरा। लेकिन जनसम्पर्क के समय हेमामालिनी गाड़ी नीचे नहीं उतरी और न ही समर्थकों द्वारा किये गए स्वागत सम्मान में रुचि दिखाई। फरह में घुसते ही हेमामालिनी ने गाड़ी में खड़ी होकर कस्बावासियों से भाजपा को वोट देकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इसके बाद काफिला आगे को बढ़ता चला गया, स्वागत करने के लिए खड़े लोगों के बीच गाड़ी से नीचे नहीं उतरीं भाजपा प्रत्याशी।कार्यकर्ताओ में चले लात घूंसे, भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी द्वारा फरह क्षेत्र में जनसंपर्क रैली के दौरान गांव पिपरौठ में वर्तमान विधायक पूरन प्रकाश के पुत्र पंकज प्रकाश और पूर्व प्रत्याशी निरंजन सिंह धनगर के पुत्र पीयूष धनगर के बीच साउंड के माइक को लेकर आपस में कहासुनी हो गई लेकिन मामला तूल पकड़ता चला गया उसी बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए और जमकर लात घुसा चले व मारपीट हुई।
वर्जन, जिसमे पीयूष धनगर का कहना है कि पिपरौठ में रैली के दौरान विधायक पुत्र व उनके साथियों द्वरा उनके साथ मारपीट की गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*