-हिन्दुस्तान कालेज आफ टेक्नालाॅजी एंड मेनेजमेंट का सेल की निदेशक ने किया दौरा
भरत लाल गोयल, न्यूजएडीटर पीडीयू समाचार

फरह। हिन्दुस्तान काॅलेज आॅफ साइंस एण्ड टेक्नोलाॅजी में अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के उद्योग इंटरफेस सेल की निदेशक डाॅ. बबीता कटारिया ने भ्रमण कर कैम्पस सलेक्शन में इंटरफेस सेल की भूमिका पर प्रकाश डाला। डाॅ. बबीता कटारिया ने छात्रों को विश्वविद्यालय उद्योग इंटरफेस सेल के बारे में जानकारी प्रदान की और इससे जुड़ने की अपील की। यह भी बताया कि विश्वविद्यालय उद्योग इंटरफेस सैल छात्र के प्लेसमेंट में अहम भूमिका निभा सकता है। विश्वविद्यालय उद्योग इंटरफेस सैल डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ का प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग है।

एकेटीयू द्वारा ही मानदंड और मार्गदर्शन के अनुसार विश्वविद्यालय उद्योग इंटरफेस सेल स्थापित हुआ है। इसका उद्ेश्य एकेटीयू संबंद्व कालेजों के समस्त स्टूडेंटस को अवसर प्रदान करना है। इससे छात्रों में उद्योग की आवश्यकताओं की समझ बढने के साथ कौशल निर्माण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डाॅ. राजीव कुमार उपाध्याय ने डाॅ. बबीता कटारिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्थान के डीन फैकल्टी डाॅ. हरेन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वैलफेयर डाॅ. संदीप अग्रवाल, डीन रिसर्च एण्ड डवलपमेंट डाॅ. एम.एस. गौर, संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।






