MANT-मांट राजा का बूथ संख्या 300 होगा सखी बूथ,सभी महिला कर्मचारी होंगीं तैनात

हरेकृष्ण गोयल

मांट। लोकसभा चुनावों के प्रति मतदाताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा नया प्रयोग शुरू किया गया है,जिसके तहत मांट राजा के बूथ संख्या 300 को सखी बूथ बनाया जाएगा। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिहाज से इस बार सखी बूथ की योजना बनाई गई है,मांट राजा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में मांट राजा ग्राम पंचायत का मतदान होता है,यहाँ हर बार चार बूथ बनाये जाते हैं।इस बार भी 299 से लेकर लेकर 302 तक चार बूथ हैं।इसमें से बूथ संख्या 300 को सखी बूथ बनाया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद की पांचो विधानसभाओं में एक एक सखी बूथ बनाये जा रहे हैं। केवल महिला कर्मचारी होंगी सखी बूथ पर केवल महिला कर्मचारियों की तैनाती रहेगी,यहाँ मतदान कर्मियों से लेकर सुरक्षा कर्मी भी केवल महिलाएं ही होंगीं। बूथ पर महिलाओं के लिए पर्याप्त संसाधन भी मौजूद रहेंगे,वहीं व्रद्ध व दिव्यांग महिला मतदाताओं के लिए रैम्प की व्यवस्था की जाएगी। होगी बैलून डेकोरेशन मांट राजा के उक्त मतदान केंद्र पर बैलून डेकोरेशन कराई जाएगी,यहाँ के हेड मास्टर नरेंद्र तिवारी ने बताया कि मतदान केंद्र को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा,बूथ के अंदर गुब्बारों से सजावट कराई जाएगी,वहीं पूरे मतदान केंद्र पर आकर्षक रंग बिरंगी कागज की झालर लगाई जायेगीं।उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर आने वाले सभी मतदाताओं के पीने के लिए आरओ के पानी की व्यवस्था की गई है। आकर्षक साज सज्जा ने दिलाया सखी बूथ मांट राजा के इस विद्यालय में प्राइमरी व जूनियर स्कूल संचालित हैं,जूनियर के हैड मास्टर दिव्यांग होते हुए भी स्कूल को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए हर वक्त प्रयासरत रहते हैं,स्कूल देखने मे किसी निजी स्कूल से कम नहीं लगता,इसी खूबी के चलते विद्यालय में सखी बूथ बनाया गया है। नए मतदाताओं को मिलेंगे गिफ्ट पैकेट इस मतदान केंद्र पर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवक युवतियों को गिफ्ट पैकेट दिए जाने की व्यवस्था भी हेड मास्टर व बीएलओ द्वारा की गई है,इसका उद्देश्य है कि युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़े। एसडीएम व लोकसभा चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम अवध चौहान ने बताया कि मांट राजा के बूथ संख्या 300 को सखी बूथ के लिए चुना गया है,उसी स्तर की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*