भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | एआरटीओ बबिता वर्मा ने अगवत कराया है कि सारर्थी साॅफट्वेयर आधारित स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस योजना को ई टैण्डर के क्रम में चयनित कर कार्यदायी संस्था मैसर्स स्मार्ट चिप प्राईवेट लि0 द्वारा जनपद में 12 अप्रैल 2019 को किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि आरएफपी के स्कोप आॅफ वर्क के अनुसार स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिन्टिंग तथा लाइसेंस धारक के पते पर डिस्पेच एवं डिलीवरी संबंधी व्यवस्था कार्य नई कार्यदायी संस्था द्वारा सेन्ट्रलाइज्ड रूप में परिवहन आयुक्त कार्यालय उ0प्र0 लखनऊ पर किया जायेगा। उपरोक्त के दृष्टिगत उन्होंने जनसामान्य को सूचित किया है कि ऐसे सभी ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी आवेदन जिसमें औपचारिकता पूर्ण नहीं की गई है उनको प्रत्येक दशा में 09 अप्रैल तक कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि लम्बित पडे़ ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित आवेदन पत्रों को निस्तारित किये जा सकें।






