हरेकृष्ण गोयल

मांट। भाजपा के विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा है कि भाजपा ही देश का एक मात्र विकल्प है,क्यों कि पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने देश को जो दिया वह अन्य सरकारें नहीं दे पाईं। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के चलते ही देश को विश्व स्तर पर पहचान पर पहचान मिली है।
कस्बा मांट में स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के लिए वोट की अपील की।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में हेमा मालिनी का चुनाव जीतना इसलिए जरूरी है कि इससे मांट इलाके की जनता को वर्षों से जमे नेता को हटाने में सहूलियत मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामपाल सिंह,भाजपा बृज प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल,बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके चौधरी प्रताप सिंह,लोकमणि सिंह,किशन सिंह प्रधान,जगदीश त्रिपाठी,हुकम सिंह चौहान,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उमेश तरकर,ओमप्रकाश सिंह,भरत सिंह,राहुल राजपूत,रिंकू चौधरी,धांसू पहलवान,रामवीर सिंह,नीटू, विष्णु सिसोदिया,विवेक सिसोदिया आदि मौजूद थे।






