हरे कृष्ण गोयल
एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद की झपकी आई

मांट।नींद की झपकी ने एक्सप्रेस वे पर फिर दो जिंदगियां छीन लीं। मंगलवार को तड़के एक 24 टायरा ट्रक लोहे की सिल्लियां लेकर आगरा की ओर से दिल्ली जा रहा था।महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 123 के समीप अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई।जिससे ट्रक डिवाइडर की पुलिया पर चढ़ गया, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के कई टुकड़े हो गए,उसमें लदी लोहे की सिल्ली ट्रक से काफी दूर तक जाकर गिरीं, चालक व हैल्पर केबिन में फंस गये। मौके पर पहुंचीं टोल चौकी पुलिस,पीआरवी और जेपी ग्रुप के राहत बचाव दल ने जैसे तैसे दोनों को निकाला, अस्पताल पहुंचाया पर रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

ट्रक में लदी लोहे की सिल्लियां इतनी भारी थीं कि एक बार तो जेपी ग्रुप की क्रेन भी उन्हें सड़क से हटाने में हांफ गयीं। चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक 45 वर्षीय इरशाद खान पुत्र फखरुद्दीन खान व हेल्पर 40 वर्षीय मुबारक पुत्र आशक अली निवासीगण गांव हुजुरा थाना पहाड़ी जिला भरतपुर की मौत हो गई।
मंगलवार तड़के एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में24 टायरा ट्रक पुलिया पर चढ़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया,पुलिस व राहत बचाव दल चालक व हेल्पर को गाड़ी के केबिन से निकालने में व्यस्त थे,उसी दौरान कुछ लोग इस हादसे से बेफिक्र हो ट्रक की टँकी से रिस रहे डीजल को बाल्टी भरने में व्यस्त थे।






