PDU समाचार

मथुरा। दैनिक जागरण के पत्रकार महेश चौधरी के आकस्मिक निधन की सूचना जिसने पढ़ी या सुनी वो सन्न है। बेवाॅक लिखने वाले, हमेशा जिंदादिली की बात करने वाले महेश चैधरी अब हमारे बीच नहीं है। उनके अजीज मित्र और अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार भारत चौधरी ने बताया कि वो अल सुबह उनके घर आए। चाय पर राजनीति की चर्चा हुई, अखबार के लिए बनने वाली खबरों के आइडिए पर डिस्कशन हुआ और फिर वो अपने घर चले गए। पूरा परिवार माता नरी सैमरी के दर्शन को गया था घर में अकेली बेटी थी, महेश के सिर मंे हल्का दर्द हुआ तो वो बिस्तर पर लेट गए। तबियत खराब की सूचना उन्हें मिली तो पड़ौसियों के साथ वो उन्हें नयति ले गए लेकिन चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दैनिक जागरण के फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी फेसबुक वाॅल पर पोस्ट के जरिए सूचना दी है कि महेश चौधरी के आकस्मिक निधन पर 10 अप्रेल बुधवार को सायं तीन बजे होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एक शोकसभा का आयोजन किया जा रहा है।






